भारत में होली का पर्व हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इस बार लोग यह जानना चाहते हैं कि होली 13 मार्च को है या 14 मार्च को। पंचांग के अनुसार, इस साल होली 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को मनाई जाएगी, जबकि होलिका दहन 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है।
