लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 10 केंद्रीय मंत्रियों और चार पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत EVM में कैद

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समेत सात मंत्रियों की किस्मत का फैसला इसी चरण में ईवीएम में कैद हो गया। दिग्विजय सिंह, शिवराज सिंह चौहान समेत पांच पूर्व मुख्यमंत्री भी इस चरण में चुनाव में मैदान में रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई।