भारतीय सेना ने बर्फबारी में फंसे 500 पर्यटकों को बचाया; माइनस डिग्री तापमान पर दिखाया दमखम

पूर्वी सिक्किम के नाटुला में बीते दिन अचानक भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण 500 पर्यटक फंस गए, लेकिन सेना के जवानों ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए सभी को सुरक्षित निकाल लिया। भारतीय सेना ने बताया कि 21 फरवरी को अचानक भारी बर्फबारी के कारण 500 से अधिक पर्यटकों के साथ लगभग 175 वाहन फंस गए थे, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया। त्रिशक्ति कोर भारतीय सेना सिक्किम में सीमाओं की रक्षा करते हुए नागरिक प्रशासन और लोगों की सहायता के लिए तैयार रहती है।