झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज करेंगे बहुमत साबित, 2 फरवरी को ली थी पद की शपथ

झारखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज राज्य विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। वह इसके लिए विधानसभा पहुंच चुके हैं। इस दौरान झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्य विधानसभा को संबोधित किया। बता दें, 31 जनवरी को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद विधायक दल की बैठक में चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया था। 2 फरवरी (शुक्रवार) को चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।