झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने जीता फ्लोर टेस्ट, पक्ष में 47 विधायकों ने दिया मत

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विश्वासमत हासिल कर लिया है। चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने 47 विधायकों के समर्थन के बाद फ्लोर टेस्ट जीत लिया है। विपक्ष में 29 विधायक रहे। इस तरह चंपई सरकार पर कोई खतरा नहीं है। बता दें, 31 जनवरी को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद विधायक दल की बैठक में चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया था।