दिल्ली में सीटों के बंटवारे को लेकर आप-कांग्रेस का संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) आज दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे पर घोषणा होने की उम्मीद है। बता दें, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, लेकिन राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर गठबंधन लगभग फाइनल हो गया है। यहां पर 4-3 के फॉर्मूले पर बात बनी है। 4 सीट पर आप जबकि 3 सीट पर कांग्रेस की सहमति बनी है। हालांकि इसका औपचारिक ऐलान आज किया जाएगा।