भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, आगरा में अखिलेश यादव जुड़ेंगे: जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी, जयराम रमेश ने कहा- प्रियंका गांधी वाड्रा निश्चित रूप से आज यात्रा में शामिल होंगी। यह यात्रा का 42 वां दिन है। हम आज मुरादाबाद से फिर से शुरू कर रहे हैं। कल 25 फरवरी को यात्रा संभल से फिर से शुरू होगी। हम दिन के अंत में आगरा पहुंचेंगे, जहां हमें उम्मीद है कि अखिलेश यादव वहां होंगे। 26 फरवरी से 1 मार्च तक यात्रा में ब्रेक रहेगा, क्योंकि दिल्ली में बैठकें हैं और राहुल गांधी को 27-28 फरवरी को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी का दौरा करना है। 2 मार्च को हम फिर धौलपुर से शुरुआत करेंगे। 5 मार्च को राहुल गांधी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे।