मर्डर केस में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप हुए गिरफ्तार

लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा पर हत्या का संगीन आरोप लगा है। अभिनेता को आज एक व्यक्ति की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया, जिसने कथित तौर पर अपने सह-कलाकार को अश्लील संदेश भेजे थे। 47 वर्षीय दर्शन को आज सुबह मैसूर में उनके फार्महाउस से हिरासत में लिया गया और पुलिस उन्हें बेंगलुरु ले गई। बेंगलुरु में पूछताछ के बाद अभिनेता को छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।