कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं का दिल्ली में विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप

दिल्ली में कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं ने आज विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अगुवाई वाली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन कर रही है। कर्नाटक के शीर्ष कांग्रेस नेता ‘चलो दिल्ली’ आह्वान के तहत दिल्ली पहुंच गए हैं। कांग्रेस का दावा है कि केंद्र सरकार की नाइंसाफी के कारण साल 2017-18 के बाद से अब तक कर्नाटक सरकार को 1.87 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।