‘जेल में केजरीवाल को किया जा रहा प्रताड़ित’, संजय सिंह का बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी ने जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रताड़ित और अपमानित करने का बड़ा आरोप मोदी सरकार पर लगाया है। आप नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा है कि जेल में मुख्यमंत्री को मिले अधिकार केंद्र ने छीन लिए हैं। जेल प्रशासन ने सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और भगवंत मान को कांच की दीवार के आर-पार से ही मिलने की अनुमति दी है, जबकि यह नियमों के खिलाफ है।