शनिवार को होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, विधानसभा चुनाव के भी डेट्स होंगे अनाउंस

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान शनिवार को किया जाएगा। चुनाव आयोग दोपहर तीन बजे तारीखों की घोषणा करेगा। संभवतः कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो सकता है। ये विधानसभा चुनाव ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होंगे। नवनियुक्त चुनाव आयुक्त के साथ राजीव कुमार भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे।