INDIA ब्लॉक की महारैली रामलीला मैदान में, देशभर के विपक्षी नेता का हुआ जुटान

आज रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली हो रही है। इसमें देशभर के विपक्षी नेता और कार्यकर्ता जुट रहे हैं। इस पर AAP मंत्री आतिशी ने कहा, “सुबह के 10 बजे हैं और लोग पहले से ही बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग आ गए हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी जिंदगी बदल दी है। वे गिरफ्तार हैं, फिर भी उन्हें दिल्ली की चिंता है और उनके लिए संदेश भेज रहे हैं।”