आंधी से Delhi-एनसीआर में कई पेड़ गिरे, दो लोगों की मौत

दिल्ली-एनसीआर शुक्रवार रात आई आंधी की रफ्तार 40 से 94 किमी प्रति घंटे तक रही और इसका असर लगभग एक घंटे तक रहा। आंधी के बाद हल्की वर्षा भी हुई। आंधी से कई जगह पेड़ व साइन बोर्ड गिरे। राजधानी में पेड़ गिरने से एक युवक और दीवार गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं।