मॉडल तान‍िया सिंह ने किया सुसाइड, आखिरी कॉल की वजह से दिग्गज क्रिकेटर फंसा

मॉडल तान‍िया सिंह ने 20 फरवरी मंगलवार को देर रात अपने घर पर सुसाइड कर लिया। तानिया लगभग दो साल से फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग की पढ़ाई कर रही थी। मॉडल तान‍िया के सुसाइड करने के बाद ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान तानिया का फोन चेक किया गया। तानिया के फोन से आखिरी कॉल क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को की गई है। इस कारण से वह मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है।