भारत में शव्वाल महीने का दिखा चांद, गुरुवार को धूमधाम से मनेगा ईद-उल-फितर का त्योहार

भारत में आज शव्वाल महीने का चांद नजर आ गया है। बुधवार शाम करीब सवा सात बजे ईद के चांद का दीदार हुआ है। इस कारण गुरुवार यानी 11 अप्रैल को धूमधाम के साथ देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। जामा मस्जिद की चांद कमेटी ने चांद नजर आने का ऐलान किया। जामा मस्जिद में गुरुवार सुबह 6:30 बजे और फतेहपुरी मस्जिद में सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज होगी।