गगनयान मिशन के 4 अंतरिक्ष यात्रियों के नाम का ऐलान, PM मोदी ने चारों को अंतरिक्ष यात्री पंख प्रदान किए

गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के नाम का ऐलान हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारों अंतरिक्ष यात्रियों को ‘अंतरिक्ष यात्री पंख’ प्रदान किए। गगनयान मिशन भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम है, जिसके लिए विभिन्न इसरो केंद्रों पर व्यापक तैयारी चल रही है। अंतरिक्ष यात्रियों में ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला शामिल हैं।