निर्भया गैंगरेप केस और हाथरस कांड में पीड़िता की वकील सीमा कुशवाहा बीजेपी में शामिल

सुप्रीम कोर्ट की वकील और बसपा नेता सीमा कुशवाह सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। कुशवाह को निर्भया सामूहिक बलात्कार, हाथरस सामूहिक बलात्कार और श्रद्धा वॉकर हत्या जैसे ऐतिहासिक मामलों में पीड़ितों का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाना जाता है। कुशवाह जनवरी 2022 में मायावती के नेतृत्व वाली बसपा में शामिल हो गईं थी।