नीतीश और नायडू के मन में मोदी-शाह के लिए कोई सम्मान नहीं: संजय सिंह

आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के मन में मोदी और अमित शाह के लिए कोई भक्ति या सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ने 2019 से पहले पूरे देश को एकजुट और तानाशाही के खिलाफ और देश की संघीय संरचना के लिए आवाज उठाई है। नीतीश कुमार ने पूरे इंडिया गठबंधन को एकजुट किया है। इनके मन में मोदी के लिए कोई सम्मान नहीं है।