नोएडा का स्क्रैप माफिया रवि काना थाईलैंड में गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार

स्क्रैप मेटल माफिया रवि काना और उसकी प्रेमिका काजल झा को थाईलैंड में गिरफ्तार कर लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का गैंगस्टर काना नोएडा पुलिस को कई मामलों में वांछित था। सूत्रों के मुताबिक, नोएडा पुलिस थाईलैंड पुलिस से लगातार संपर्क में थी और उन्हें काना से जुड़ी सारी जानकारी दी थी।