‘जन विश्वास यात्रा’ के बजाय ‘परिवार विश्वास यात्रा’ शुरू करनी चाहिए, तेजस्वी यादव की यात्रा पर गिरिराज सिंह

राजद नेता तेजस्वी यादव की ‘जन विश्वास यात्रा’ पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘उन्हें (तेजस्वी यादव को) ‘जन विश्वास यात्रा’ के बजाय ‘परिवार विश्वास यात्रा’ शुरू करनी चाहिए। जो लोग आरोपों से घिरे हैं, उन्होंने यह विश्वास यात्रा शुरू की है। क्या लोग उन पर भरोसा भी करेंगे? राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में हैं। संदेशखाली घटना पर कोई भी INIDA गठबंधन का नेता कुछ नहीं बोल रहा है, ये लोग सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। ममता बनर्जी राज्य की महिला मुख्यमंत्री हैं और उनकी नाक के नीचे महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।’