राम मंदिर में सुरक्षा घेरे को तोड़कर लोग अंदर घुसे लोग, प्रमुख सचिव और डीजी ले रहे सुरक्षा का जायजा

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा घेरे को तोड़कर लोग अंदर घुसने लगे। अयोध्या धाम में कल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। राम भक्तों की भारी संख्या राम जन्म भूमि के दर्शन के लिए पहुंच रही है। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजी कानून व्यवस्था प्रशान्त कुमार खुद गर्भ गृह में पहुंचकर सुरक्षा स्थिति का जायजा ले रहे हैं। भीड़ को सुगम दर्शन के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है।