राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम मोदी ने दिया जवाब, कहा- कांग्रेस OBC को बर्दाश्त नहीं कर सकती

PM मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी और यूपीए सरकार ने OBC के साथ न्याय नहीं किया। कुछ दिन पहले ही कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 1970 में जब वे बिहार के मुख्यमंत्री बने तो उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए क्या-क्या नहीं किया गया। कांग्रेस OBC को बर्दाश्त नहीं कर सकती। वे गिनती करते रहते हैं कि सरकार में कितने OBC हैं। क्या आप (कांग्रेस) यहां सबसे बड़ा OBC नहीं देख सकते?”