भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए राहुल गांधी मणिपुर रवाना, जानें कैसे पूरी होगी यात्रा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार सुबहब अपने आवास से मणिपुर के लिए रवाना हो गए। वह आज मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। बता दें, भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6,713 किमी का सफर बस से और पैदल तय होगी। 66 दिनों में यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा से गुजरते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।