भारत जोड़ो न्याय यात्रा में गरजे राहुल गांधी, कहा- 25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दीजिए

भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों असम में चल रही है। असम के बारपेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीएम हिमंत पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “पता नहीं कहां से उसके (हिमंत बिस्वा सरमा) दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है। जितने केस लगाने में लगा दीजिए, मैं नहीं डरता। 25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दीजिए। मैं किसी से नहीं डरता।”