कोहरे के कारण राहुल गांधी की फ्लाइट में हो रही देरी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए जाना है मणिपुर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फ्लाइट कोहरे के कारण उड़ान नहीं भर पाई है। इंडिगो की एक विशेष उड़ान जिससे राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए इंफाल जाना था, दिल्ली हवाई अड्डे पर विलंबित है। कांग्रेस नेता अभी तक फ्लाइट में नहीं चढ़े हैं और एयरपोर्ट लाउंज में इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण यह देरी हो रही है।