‘रेलवे का निजीकरण नहीं होगा’, रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने दिया भरोसा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार को आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के सौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को आनलाइन संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले की सरकारें रेलवे पर ध्यान नहीं देती थीं। विकास परियोजनाओं के लिए पर्याप्त धन नहीं मिलता था। निवेश नहीं होने के कारण वर्षों तक परियोजनाओं पर काम नहीं होता था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रेलवे का निजीकरण नहीं होगा। कहा कि कुछ लोग इस संबंध में भ्रम फैला रहे हैं।