भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के अवशेष थाईलैंड से भारत वापस लाए

भगवान बुद्ध और उनके दो प्रमुख शिष्यों अरहंत सारिपुत्र और मौदगलायन के अवशेष थाईलैंड से भारत वापस लाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और बौद्ध धार्मिक प्रमुख मंगलवार को पवित्र अवशेषों को भारत लाए। दिल्ली में भगवान बुद्ध के अवशेषों की पूजा की गई। भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के पवित्र अवशेष को 26 दिवसीय प्रदर्शनी के हिस्से के रूप में थाईलैंड के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शित किए गए थे।