दिल्ली में 50 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, आसमान से बरसती आग और लू ने झुलसाया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है। पिछले दो दिनों से दिल्ली के कई इलाकों का तापमान 48 डिग्री पार जा रहा था लेकिन मंगलवार को यह रिकॉर्ड भी टूट गया। दिल्ली के मुंगेशपुर और नरेला में तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमन 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।