‘यूपी में 80 हराओ तो बिहार में 40 हराओ का लग रहा नारा’, जन विश्वास रैली में अखिलेश यादव

बिहार में पटना के गांधी मैदान में RJD की ‘जन विश्वास महारैली’ सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘एक तरफ उत्तर प्रदेश ’80 हराओ’ का नारा दे रहा है। वहीं बिहार भी ’40 हराओ’ का नारा लगा रहा है। अगर यूपी और बिहार मिलकर 120 सीटें हरा देंगे तो भाजपा का क्या होगा? 2024 में ‘संविधान मंथन’ होने जा रहा है। एक तरफ संविधान के रक्षक हैं और दूसरी तरफ संविधान के भक्षक हैं।”