‘जो सत्य के लिए लड़ते हैं, उन्हें परेशान किया जाता है’, विधायक की गिरफ्तारी पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे

उद्धव ठाकरे गुट के विधायक सूरज चव्हाण को गिरफ्तार किया गया है। इस पर शिवसेना (UBT) MLA आदित्य ठाकरे ने कहा, “महाराष्ट्र में शिंदे सरकार एक डरपोक सरकार है। वह अपने खुद के भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए वहां (बीजेपी में) गए। जो सत्य के साथ है वो हमारे साथ हैं और ये लड़ाई लोकतंत्र की है और हमारे संविधान की है। महाराष्ट्र में लोकतंत्र रहा नहीं। जो भी सत्यमेव जयते के लिए लड़ रहे होते हैं, उनको ऐसे ही परेशान किया जाता है।