इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में की गई इमरजेंसी लैंडिंग

बम की धमकी मिलने के बाद चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। मुंबई में उतरने के बाद, फ्लाइट क्रू ने प्रोटोकॉल का पालन किया और सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया।