यूपी के बदायूं में उस्तरे से तीन बच्चों पर हमला, दो की मौत; पुलिस एनकाउंटर में आरोपी ढेर

उत्तर प्रदेश के बदायूं में तीन बच्चों पर उस्तरे से हमला कर दिया गया। इसमें दो की मौके पर ही मौत गई और एक बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने एनकाउंटर में मुख्य आरोपी साजिद को ढेर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार की पत्नी घर में ही पार्लर चलाती है। विनोद के घर के सामने मुख्य आरोपी सैलून चलाता था और उसका विनोद के परिवार से अक्सर विवाद होता रहता था।