भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 35वां दिन, राहुल गांधी करेंगे वाराणसी में काशी विश्वनाथ का दर्शन

कांग्रेस का भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश में है। यह यात्रा आज वाराणसी में शुरू होगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा, “आज यात्रा का 35वां दिन है। आज 35वें दिन पर राहुल गांधी काशी विश्वनाथ में दर्शन के लिए जाएंगे। उसके बाद यहां रोडशो और जनसभा होगी। आज रात हम भदोही में रुकेंगे। करीब 8 दिन उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी।”