WPL: आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस ने जीता मैच, दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराया

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 का आगाज शुक्रवार को हो गया। उद्घाटन समारोह में दिग्गज एक्टर्स ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद गत विजेता मुंबई इंडियंस और उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने उतरी। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया की पारी के बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हरा दिया। एस संजना ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई।