मुंबई में अवैध तरीके से रह रहे विदेशियों पर कार्रवाई, तीन बांग्लादेशी और एक अफगान नागरिक गिरफ्तार

मुंबई की पार्कसाइट पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान यूसुफ सोफान (58), मोमिनुल्लाक शेख (52) और उमेदुल्लाक नुरुलहक (69) के रूप में हुई है। इनमें से एक पिछले 25 वर्षों से मुंबई में अवैध रूप से रह रहा है। पुलिस को शक है कि बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक यहां रह रहे हैं। वहीं मुंबई क्राइम ब्रांच ने जिले के वडाला इलाके में अवैध रूप से रह रहे एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जहीर अली खान (38) के रूप में हुई जो पिछले 17 सालों से मुंबई में अवैध रूप से रह रहा है।