मुंबई से मॉरीशस जानेवाली फ्लाइट में लोगों को सांस लेने में आई दिक्कत, पांच घंटे तक फंसे रहे यात्री

मुंबई से मॉरीशस के लिए उड़ान भरनेवाली एयर मॉरीशस की एमके749 फ्लाइट में कई बच्चों और एक 78 वर्षीय यात्री को सांस लेने में समस्या आई। दरअसल, विमान में एसी काम नहीं कर रहा था। फ्लाइट को आज सुबह 4:30 बजे उड़ान भरनी थी। यात्री सुबह 3.45 बजे विमान में चढ़े लेकिन विमान के इंजन में खराबी आ गई। यात्री 5 घंटे से अधिक समय तक विमान के अंदर फंसे रहे और उन्हें उतरने की अनुमति नहीं दी गई। उड़ान अब रद्द कर दी गई है और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।