भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची असम, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कही ये बातें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम पहुंच गई है। इस दौरान असम में प्रवेश पर नागालैंड से असम को झंडा सौंपा गया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “यह यात्रा असम के लोगों के लिए उमंग, उत्साह और समन्वय की यात्रा बन चुकी है। यहां के लोग परेशान हैं क्योंकि यहां की सरकार गरीबों, किसानों की सरकार नहीं बल्कि कोयला माफिया, पत्थर माफिया की सरकार है। इस वक्त लोगों के बीच एक हताशा है जो भारत जोड़ो न्याय यात्रा और राहुल गांधी दूर करने में सक्षम हो चुके हैं।”