‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में 7 दिनों तक चलेगी’, जयराम रमेश ने कहा- BJP सरकार कर रही असफलता की कोशिश

कांग्रेस का भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से चलते हुए असम तक पहुंच चुकी है। वहीं कांग्रेस नेता ने पुष्टि की है कि यह यात्रा असम में सात दिनों तक चलेगी। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, “हम असम में 7 दिन रहेंगे। राज्य सरकार की ओर से खूब प्रयास किया जा रहा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा सफल न हो लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि असम की महिलाएं, युवा और सभी लोग भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश सुनेंगे।”