‘बीजेपी ने किया शराब घोटाला, कई बड़े नेता शामिल’, AAP नेता संजय सिंह का बड़ा दावा

AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह रिहाई के बाद लगातार पार्टी की गतिविधियों में लिप्त हैं। शुक्रवार सुबह संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली शराब घोटाला भाजपा ने किया है। इस घोटाले में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले में जिन लोगों को आरोपियों के रूप में पकड़ा गया था, उन्होंने जब तक केजरीवाल का नाम नहीं लिया।