नवनियुक्त दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने पदभार किया ग्रहण

दो नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने अपना कार्यभार संभाल लिया। दोनों चुनाव आयुक्तों का स्वागत मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया। दोनों को गुरुवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। आयोग में दोनों ही पद हाल ही में अरुण गोयल के इस्तीफा देने और अनूप चंद पांडेय के 14 फरवरी को सेवानिवृत्त होने के चलते खाली हो गए थे।