चम्पाई सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात, कही ये बात

झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इसके बाद चम्पाई सोरेन ने कहा, “हमने मल्लिकार्जुन खरगे के साथ शिष्टाचार भेंट की।” कांग्रेस विधायकों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “वो सब बात हमारे साथ नहीं हुई है। वो उनके दल की बात है और वो बात कर लेंगे।” कांग्रेस विधायकों की नाराजगी की अटकलों पर उन्होंने कहा, “यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है इसमें हमारा कुछ कहना नहीं है। संकट की बात कोई नहीं है। हमारा बहुत मजबूत गठबंधन है।”