चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता ने कहा- सभी विधायक हमारे साथ

हेमंत सोरेन के झारखंड के सीएम पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद चंपई सोरेन को नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, ” मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। चंपई सोरेन को विधायक दल का नया नेता चुना गया है। सभी विधायक हमारे साथ हैं।” वहीं, JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, ” अभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में है। चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री होंगे। हमारे पास पर्याप्त संख्या है।”