असम: गुवाहाटी में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, CM ने राहुल गांधी के खिलाफ दिए FIR के निर्देश

असम के गुवाहाटी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, “मैंने असम पुलिस के DGP को भीड़ को उकसाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने और सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के रूप में इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है।”