मिजोरम में म्यांमार सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग घायल

मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर बर्मी सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। विमान में पायलट के साथ 14 लोग सवार थे। घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी मिजोरम के डीजीपी ने दी है। यह विमान म्यांमार के विद्रोहियों से बचकर भागे सैनिकों को लेने आया था। बताया जा रहा है कि करीब सौ सैनिक भारतीय सीमा में आ गये थे।