मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में विश्वास प्रस्ताव किया पेश, जेजेपी ने जारी किया व्हिप

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश किया है। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए स्पीकर ने दो घंटे का समय किया निश्चित किया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष को बोलने के लिए एक-एक घंटे का समय मिलेगा। जजपा के चार विधायक जोगीराम सिहाग, देवेंद्र बबली, ईश्वर सिंह और रामकुमार गौतम सदन में मौजूद हैं। जेजेपी प्रमुख ने सभी विधायकों को सदन में मौजूद न रहने का व्हिप जारी किया था।