सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि, भारत रत्न को लेकर कही ये बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर CM नीतीश कुमार ने कहा, “उन्होंने समाज के हर तबके के लिए काम किया। शराबबंदी की। शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। इनका योगदान बहुत बड़ा है। देशभर में उनका नाम है। पहले से ही हम लगातार उनके लिए भारत रत्न की मांग कर रहे थे।”