जिस तरह से हमारे लोगों में घुले-मिले, राहुल गांधी को असम के बेटे का दर्जा देना चाहूंगा: तरुण गोगोई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “मैं राहुल गांधी को धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने भारत के इस सुंदर कोने में आकर हमारे साथ 11 दिन और लगभग 12 रातें बिताईं। उत्तर पूर्वांचल के लोग इस यात्रा को कभी नहीं भूल पाएंगे। असम में आकर उन्होंने (राहुल गांधी) असम की संस्कृति का जिस तरह से आदर किया। विभिन्न समुदाय से मिले। जिस आसानी से वे हमारे असम के लोगों और संस्कृति से घुल-मिल गए। मैं उन्हें असम के बेटे का दर्जा देना चाहूंगा।”