कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 5 न्याय की घोषणा की, इसे अगले एक-डेढ़ महीने में रखेगी पार्टी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान 5 न्याय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारी न्याय की लड़ाई के 5 स्तंभ हैं। युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय और श्रमिक न्याय। ये वो पांच न्याय हैं जो मुट्ठी बन कर देश की ताकत बनेंगे। हमारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के समक्ष इस वैकल्पिक विजन को रखने का माध्यम है। इसे पार्टी अगले एक-डेढ़ हफ्ते में देशवासियों के समक्ष रखेंगे।