फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश, जानें भारत की क्या है रैंकिंग

फिनलैंड दुनिया में सबसे अधिक खुशहाल देश है। 2024 के लिए संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक विश्व खुशहाली रिपोर्ट में फिनलैंड लगातार सातवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना रहा। खुशहाली रैंकिंग में भारत पिछले साल की तरह ही 126वें स्थान पर है। विश्व खुशहाली रैंकिंग में फिनलैंड के बाद डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन का नंबर आता है। इसमें प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, सामाजिक समर्थन, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार को शामिल किया जाता है।