जलवायु परिवर्तन को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें गंगा, ब्रह्मपुत्र, सिंध नदियों को लेकर डराने वाली बातें कही गई है। इसके मुताबिक खेती, किसानी और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जल आपूर्ति का जरिया बनने वाला मानसून अब विनाश की वजह बन रहा है। जलवायु संबंधी ये खतरे महिलाओं, विकलांग लोगों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों सहित कमजोर समूहों को प्रभावित करते हैं।
